Janpaksh Times https://janpakshtimes.in National News Portal Fri, 04 Sep 2026 10:24:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि https://janpakshtimes.in/2026/09/04/chief-minister-dhami-expressed-grief-over-the-demise-of-virendra-singh-bisht-and-paid-tribute-after-visiting-his-residence/ Fri, 04 Sep 2026 10:24:27 +0000 https://janpakshtimes.in/2026/09/04/chief-minister-dhami-expressed-grief-over-the-demise-of-virendra-singh-bisht-and-paid-tribute-after-visiting-his-residence/

वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मोहब्बेवाला स्थित उनके आवास पर जाकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

]]>
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ https://janpakshtimes.in/2026/09/04/chief-minister-dhami-launches-the-manorama-krishi-rakshak-app/ Fri, 04 Sep 2026 10:18:03 +0000 https://janpakshtimes.in/2026/09/04/chief-minister-dhami-launches-the-manorama-krishi-rakshak-app/

किसानों के लिए उपयोगी होगा ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप- सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप को किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी बताते हुए इस पहल के लिए संस्था को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां एवं सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में इस प्रकार की पहल उपयोगी साबित हो सकती है।

मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप के माध्यम से किसानों को रियल टाइम मौसम संबंधी जानकारी एवं अलर्ट, फसल-विशिष्ट कृषि सलाह, एआई आधारित फसल रोग पहचान, कृषि एवं बाजार संबंधी जानकारी तथा परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। एप में स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि एप को किसानों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों को कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक आवश्यक डिजिटल सहयोग उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति से कमला डबराल, राजेश डबराल, अंशुल, प्रांजल नौडियाल एवं शूरवीर सिंह कठैत उपस्थित रहे।

]]>
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण https://janpakshtimes.in/2026/09/04/teachers-shape-the-direction-of-society-and-the-future-of-the-coming-generation-ritu-khanduri-bhushan/ Fri, 04 Sep 2026 09:57:01 +0000 https://janpakshtimes.in/2026/09/04/teachers-shape-the-direction-of-society-and-the-future-of-the-coming-generation-ritu-khanduri-bhushan/

कोटद्वार। शिक्षक दिवस से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के द्वारा पदमपुर स्थित सुंदरियाल वेडिंग प्वाइंट में निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में कोटद्वार के लिए अमूल्य योगदान देने वाले एवं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण, सेवानिवृत्त खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेश जोशी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष अजयपाल सिंह रावत, संरक्षक गिरिराज सिंह रावत एवं चंद्रशेखर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संबोधन में अपने विद्यार्थी जीवन तथा शिक्षक के रूप में बिताए दिनों की स्मृतियां साझा करते हुए अपने गुरुजनों को याद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और चरित्र का निर्माण करते हैं।

उन्होंने कहा कि “समाज की रूपरेखा गढ़ने वाली पहली गुरु मां होती हैं और दूसरी गुरु हमारे शिक्षक एवं गुरुजन। आने वाली पीढ़ी का भविष्य और समाज का निर्माण इन्हीं के हाथों में होता है।” उन्होंने कहा कि मां बच्चों को जीवन के प्रथम संस्कार देती हैं, जबकि शिक्षक उन्हें ज्ञान, अनुशासन और सही दिशा प्रदान करते हैं।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन देश के प्रत्येक शिक्षक के लिए प्रेरणास्रोत है। शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, मानवीय मूल्यों और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव देना आवश्यक है।

सेवानिवृत्त खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेश जोशी ने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को समाज निर्माण की आधारशिला बताया।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष अजयपाल सिंह रावत ने कहा कि सभी विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “कोटद्वार ही नहीं शायद उत्तराखंड में पहली बार निजी स्कूलों के शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण जी ने किया है और इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया”।

एसोसिएशन के संरक्षक गिरिराज सिंह रावत ने कहा कि “शिक्षक समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं और उनके द्वारा दिए गए संस्कार विद्यार्थियों के जीवन की नींव बनते हैं”।

समारोह में सम्मानित एवं उपस्थित सभी प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निजी विद्यालयों के शिक्षकों के सम्मान में इस प्रकार का भव्य एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम इससे पूर्व कभी आयोजित नहीं हुआ। शिक्षकों ने कहा कि जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ यह आयोजन किया गया, उससे पूरा शिक्षक समुदाय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उनका उत्साहवर्धन हुआ है और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

कार्यक्रम में कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

]]>
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी https://janpakshtimes.in/2026/09/04/pension-reaches-the-accounts-of-9-91-lakh-beneficiaries-with-a-single-click-chief-minister-dhami-releases-the-funds/ Fri, 04 Sep 2026 06:57:10 +0000 https://janpakshtimes.in/2026/09/04/pension-reaches-the-accounts-of-9-91-lakh-beneficiaries-with-a-single-click-chief-minister-dhami-releases-the-funds/

जिन पात्र लाभार्थियों का आधार नहीं बन पा रहा, उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए—मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया।

इसके माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि भेजी गई। अगस्त माह में विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सरलता एवं समयबद्धता से मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान कर रही है। उन्होंने कहा कि पेंशन व्यवस्था को सरल, पारदर्शी एवं लाभार्थी केंद्रित बनाते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए निरंतर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिन पात्र लाभार्थियों का किसी कारणवश आधार नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिन्हित कर उनके लिए अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए, ताकि आधार संबंधी समस्या के कारण कोई भी पात्र लाभार्थी पेंशन के लाभ से वंचित न रहे।

प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया गया कि अगस्त 2026 में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली एवं बौना पेंशन योजनाओं के कुल 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के लिए 147 करोड़ 05 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। बताया गया कि कुल पेंशन लाभार्थियों में 2 लाख 14 हजार 711 लाभार्थी राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के अंतर्गत तथा 7 लाख 77 हजार 203 लाभार्थी राज्य स्तर पर आच्छादित हैं। अगस्त माह के पेंशन भुगतान में लगभग 140 करोड़ 11 लाख रुपये राज्यांश तथा 6 करोड़ 94 लाख रुपये केंद्रांश है।

प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि अगस्त माह में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 5,605 नई पेंशन स्वीकृत की गई हैं। इनमें वृद्धावस्था पेंशन के 3,945, विधवा पेंशन के 1,000, दिव्यांग पेंशन के 416, किसान पेंशन के 106, परित्यक्ता पेंशन के 23 तथा भरण-पोषण अनुदान के 115 लाभार्थी शामिल हैं।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी प्रस्तुतीकरण दिया गया। बताया गया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा 18 एवं 19 सितम्बर 2026 को डॉ. अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, जनपथ, नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। सम्मेलन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता से संबंधित प्रमुख प्राथमिकताओं पर केंद्र, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के बीच संवाद किया जाएगा।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री खजानदास, सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव विक्रम यादव। संयुक्त सचिव धीरेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल, सहायक निदेशक हेमलता पांडेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया https://janpakshtimes.in/2026/09/04/womens-asia-cup-2026-india-defeated-hong-kong-by-137-runs/ Fri, 04 Sep 2026 06:20:59 +0000 https://janpakshtimes.in/2026/09/04/womens-asia-cup-2026-india-defeated-hong-kong-by-137-runs/

टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री

नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए हॉन्गकॉन्ग को एकतरफा मुकाबले में 137 रन से शिकस्त दी। दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में हॉन्गकॉन्ग की पूरी टीम महज 56 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बन गया है।

मंधाना का तूफानी शतक, भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर

टॉस जीतकर हॉन्गकॉन्ग ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, लेकिन स्मृति मंधाना ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मंधाना ने 64 गेंदों पर 14 चौकों और सात छक्कों की मदद से 124 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने पहले अर्धशतक तक पहुंचने में 40 गेंदें लीं, लेकिन इसके बाद उनकी बल्लेबाजी ने रफ्तार पकड़ ली। अगले 50 रन उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में पूरे किए।

मंधाना ने 57 गेंदों में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत भारत बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। मंधाना रन आउट होकर पवेलियन लौटीं। भारती फुलमली दो और दीप्ति शर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहीं।

भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों पर 28 रन बनाए। प्रतिका रावल ने 10, ऋचा घोष ने 11 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 10 रन का योगदान दिया।

भारत के गेंदबाजों के आगे हॉन्गकॉन्ग बेबस

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्गकॉन्ग की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही नंदिनी शर्मा ने मारिको हिल को बिना खाता खोले बोल्ड कर दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट निकालते रहे और हॉन्गकॉन्ग की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई।

यास्मिन दासवानी 11 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कप्तान नताशा माइल्स ने 15 रन बनाए। कैरी चैन, मरियम बीबी, मरिना लैम्पलॉह और जॉयलीन कौर भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। हॉन्गकॉन्ग की पूरी टीम 16.2 ओवर में 56 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत को दो-दो विकेट मिले।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत

हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 137 रन की जीत भारतीय महिला टीम की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले 2018 में मलयेशिया को 142 रन से हराया था। इस मुकाबले में मंधाना की रिकॉर्डतोड़ पारी के साथ भारतीय टीम ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला अब औपचारिक

हॉन्गकॉन्ग पर बड़ी जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप चरण में अब भारतीय टीम का सामना पांच सितंबर को पाकिस्तान से होगा। भारत के लिए यह मुकाबला नॉकआउट में जगह बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण नहीं रहेगा, लेकिन दोनों टीमों के बीच मुकाबले को लेकर रोमांच बरकरार रहेगा।

मंधाना ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना की 124 रन की पारी सिर्फ भारत की जीत की नींव नहीं बनी, बल्कि इसके साथ उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई उपलब्धियां भी अपने नाम कीं। 57 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की भरमार देखने को मिली।

टी20 एशिया कप में भारत की बड़ी जीत

महिला टी20 एशिया कप में 137 रन की यह जीत भारत की सबसे बड़ी जीतों में शामिल हो गई है। इस सूची में पाकिस्तान की मलयेशिया के खिलाफ 147 रन की जीत शीर्ष पर है, जबकि श्रीलंका ने 2024 में मलयेशिया को 144 रन से हराया था। भारत ने 2018 में मलयेशिया को 142 रन से मात दी थी।

हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मिली इस जीत से भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है। अब सभी की नजरें सेमीफाइनल में भारत के संभावित मुकाबले और उससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर रहेंगी।

]]>
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये https://janpakshtimes.in/2026/09/04/crystal-and-rida-win-the-title-of-the-traitors-2-both-bag-%e2%82%b966-lakh/ Fri, 04 Sep 2026 06:05:45 +0000 https://janpakshtimes.in/2026/09/04/crystal-and-rida-win-the-title-of-the-traitors-2-both-bag-%e2%82%b966-lakh/

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही गद्दारों और मासूम खिलाड़ियों के बीच चल रही आंख-मिचौली का राज आखिरी पड़ाव तक बरकरार रहा। शो के अंत में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने सभी को चौंकाते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दोनों ने गद्दारों की भूमिका निभाते हुए कुल 66 लाख रुपये की इनामी राशि जीती।

21 प्रतियोगियों से शुरू हुआ मुकाबला

‘द ट्रेटर्स 2’ की शुरुआत 21 प्रतियोगियों के साथ हुई थी। शो आगे बढ़ने के साथ एक-एक करके खिलाड़ी बाहर होते गए और आखिर में क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थराना, शालिनी पासे, दलिप ताहिल, साहिल सलाथिया और मल्लिका शेरावत फिनाले में पहुंचे।

फिनाले के दौरान खिलाड़ियों को लगातार ऐसे फैसले लेने पड़े, जहां एक गलत अंदाजा उन्हें सीधे शो से बाहर कर सकता था। अंतिम मिशन के बाद सभी के सामने सबसे बड़ी चुनौती गद्दारों की पहचान करने की थी।

मल्लिका के बाद दलिप हुए बाहर

फिनाले के आखिरी दिन सबसे पहले मल्लिका शेरावत का सफर खत्म हुआ। इसके बाद मुकाबला पांच खिलाड़ियों के बीच रह गया। अगले चरण में ‘सर्कल ऑफ शक’ की वोटिंग हुई, जिसमें दलिप ताहिल के खिलाफ चार वोट पड़े और उन्हें भी शो से बाहर होना पड़ा।

दलिप के जाने के बाद क्रिस्टल, रिदा, शालिनी और साहिल के बीच मुकाबला और कड़ा हो गया।

साहिल के बाहर होते ही बदला खेल

अगले चरण की वोटिंग में साहिल सलाथिया को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। उनके लिए यह सफर इसलिए भी खास था क्योंकि वह शो के पहले सीजन का हिस्सा भी रह चुके थे। इस बार फिनाले तक पहुंचने के बाद बाहर होने पर वह भावुक नजर आए और अपने आंसू नहीं रोक सके।

अब खिताब की दौड़ में सिर्फ क्रिस्टल, रिदा और शालिनी बची थीं।

आखिरी वोटिंग में शालिनी की विदाई

फिनाले के सबसे अहम दौर में तीनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। सभी की नजर इस बात पर थी कि आखिर किस खिलाड़ी का सफर ट्रॉफी से कुछ कदम पहले थम जाएगा। अंतिम वोटिंग में शालिनी पासे को बाहर कर दिया गया और इसके साथ ही मुकाबला दो खिलाड़ियों तक सिमट गया।

क्रिस्टल ने खोला गद्दार होने का राज

शालिनी के बाहर होते ही शो का सबसे बड़ा रहस्य सामने आया। क्रिस्टल और रिदा ने अपनी असली भूमिका का खुलासा किया। क्रिस्टल ने बताया कि वह शो के पहले दिन से ही गद्दार थीं और पूरे गेम में उन्होंने अपनी पहचान छिपाकर रखी।

करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान क्रिस्टल ने अपने सफर को बेहद चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लगातार एलिमिनेशन से बचते हुए फिनाले तक पहुंचना उनके लिए किसी लंबे सफर से कम नहीं था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि खेल के दौरान झूठ और मैनिपुलेशन उनके गेम का हिस्सा बन चुके थे।

बाद में गद्दारों की टीम में शामिल हुईं रिदा

क्रिस्टल जहां शुरुआत से ही गद्दार थीं, वहीं रिदा थराना बाद में इस टीम का हिस्सा बनीं। खास बात यह रही कि शो के दौरान रिदा खुद भी गद्दारों की पहचान करने की कोशिश करती रही थीं। लेकिन खेल के आखिरी चरण में उन्होंने क्रिस्टल का साथ दिया और दोनों मिलकर फिनाले तक पहुंचीं।

66 लाख रुपये की इनामी राशि पर किया कब्जा

आखिरकार क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने ‘द ट्रेटर्स 2’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दोनों ने गद्दारों के रूप में पूरा खेल खेलते हुए 66 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती।

शो में शामिल हुए थे ये 21 प्रतियोगी

‘द ट्रेटर्स 2’ में साहिल सलाथिया, क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थराना, शालिनी पासे, दलिप ताहिल, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारूकी, रणवीर बराड़, पारुल गुलाटी, शाहनील गिल, हरमन सिंघा, तान्या पुरी, आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, इक्का, करण सिंह मैजिक, साउंडस मौफकीर, प्रिश और अंश चोपड़ा शामिल थे।

पहले सीजन में इनोसेंट खिलाड़ियों ने जीती थी ट्रॉफी

पहले सीजन के मुकाबले इस बार नतीजा बिल्कुल अलग रहा। ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन की ट्रॉफी उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने अपने नाम की थी। दोनों ने 70.05 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती थी।

(साभार)

]]>
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं https://janpakshtimes.in/2026/09/04/cm-dhami-extended-warm-greetings-to-all-the-people-of-the-state-on-the-occasion-of-shri-krishna-janmashtami/ Fri, 04 Sep 2026 05:50:06 +0000 https://janpakshtimes.in/2026/09/04/cm-dhami-extended-warm-greetings-to-all-the-people-of-the-state-on-the-occasion-of-shri-krishna-janmashtami/

धर्म, सत्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है श्रीकृष्ण का जीवन- धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जीवन मानव समाज को धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की भी कामना की।

]]>
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी https://janpakshtimes.in/2026/09/04/the-life-of-lord-shri-krishna-inspires-truth-justice-duty-and-public-welfare-banshidhar-tiwari/ Fri, 04 Sep 2026 05:13:50 +0000 https://janpakshtimes.in/2026/09/04/the-life-of-lord-shri-krishna-inspires-truth-justice-duty-and-public-welfare-banshidhar-tiwari/

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण का संदेश देता है। उनका जीवन समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा, करुणा और समरसता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया निष्काम कर्म का संदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। गीता हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देती है।

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि सुनियोजित, संतुलित और जनहितकारी विकास भी कर्तव्यनिष्ठा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एमडीडीए निरंतर प्रयासरत है कि देहरादून-मसूरी क्षेत्र का विकास नियोजित ढंग से हो और शहरों में बेहतर सुविधाओं के साथ स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित वातावरण विकसित किया जा सके।

इस अवसर पर एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने भी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

]]>
15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर https://janpakshtimes.in/2026/09/04/the-face-of-beautification-and-roads-will-change-by-october-15-illegal-construction-will-be-monitored-via-drones-and-satellites/ Fri, 04 Sep 2026 05:09:02 +0000 https://janpakshtimes.in/2026/09/04/the-face-of-beautification-and-roads-will-change-by-october-15-illegal-construction-will-be-monitored-via-drones-and-satellites/

सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

देहरादून। प्रदेश के शहरों को सुनियोजित, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए धामी सरकार ने विकास प्राधिकरणों की कार्यशैली में तेजी और जवाबदेही लाने की कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कार्यों की समय-सीमा तय करने और लंबित योजनाओं को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। प्राधिकरण सभागार में हुई बैठक में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों पर चर्चा के साथ विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया गया।

लंबित योजनाओं पर तय होगी समय-सीमा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहरों के विकास की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें तय समय में धरातल पर उतारा जाए। लंबित मास्टर प्लान और विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के साथ प्रत्येक कार्य की समय-सीमा निर्धारित करने और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया है। एमडीडीए ने भी इन निर्देशों के अनुरूप कार्यों की समीक्षा और मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।

15 अक्टूबर तक बदलेगी शहरों की तस्वीर

शहरों के व्यापक सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए आगामी 15 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्राधिकरण क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने के साथ सिटी पार्क विकसित किए जाएंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट की संख्या और उपलब्धता बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। अधिकारियों को सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

G-20 की तर्ज पर शहरों का सौंदर्यीकरण

शहर के प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण स्थलों का सौंदर्यीकरण G-20 आयोजन की तर्ज पर किया जाएगा। इसके तहत सड़कों, डिवाइडरों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक स्वरूप देने के साथ हरियाली, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एमडीडीए का उद्देश्य शहर को आधुनिक, व्यवस्थित और सुंदर स्वरूप प्रदान करना है, ताकि स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव मिल सके। सौंदर्यीकरण कार्यों में स्थानीय संस्कृति और शहर की पहचान को भी प्रमुखता दी जाएगी।

पार्किंग के स्थायी समाधान पर फोकस

शहरों में लगातार बढ़ती पार्किंग समस्या को लेकर भी ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पार्किंग की समस्या का अस्थायी नहीं बल्कि स्थायी और व्यावहारिक समाधान तलाशा जाए। इसके लिए उपलब्ध भूमि, यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया गया है।

ड्रोन-सैटेलाइट से पकड़े जाएंगे अवैध निर्माण

अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। जीआईएस, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से प्राधिकरण क्षेत्रों की निगरानी मजबूत की जाएगी। इससे निर्माण गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी और अनधिकृत निर्माण की शुरुआती स्तर पर पहचान कर समय रहते कार्रवाई संभव होगी। प्रत्येक प्राधिकरण में जियो-इन्फॉर्मेशन आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने पर भी जोर दिया गया है।

एमडीडीए की कार्यशैली को मिली सराहना

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप एमडीडीए में पारदर्शिता, तकनीक और समयबद्ध कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी जा रही है। प्राधिकरण की कार्यशैली में तेजी लाने के साथ योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर है। विकास कार्यों में अनावश्यक देरी रोकने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्राधिकरण की सक्रियता को सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है।

नक्शों से आगे समग्र विकास की जिम्मेदारी

बैठक में यह भी जोर दिया गया कि विकास प्राधिकरणों की भूमिका केवल नक्शे पास करने या निर्माण संबंधी कार्यवाही तक सीमित नहीं होनी चाहिए। शहरों के समग्र विकास में प्राधिकरणों की सक्रिय भूमिका जरूरी है। सड़क, पार्किंग, हरियाली, सार्वजनिक सुविधाओं और नियोजित विस्तार को एकीकृत दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बंशीधर तिवारी : बेहतर नागरिक सुविधाएं हमारा लक्ष्य

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश के शहरों का विकास सुनियोजित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप हो। एमडीडीए मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। लंबित योजनाओं को गति देने के साथ सड़कों, पार्किंग, सिटी पार्क और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष फोकस है। 15 अक्टूबर तक सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। अवैध निर्माण की निगरानी में ड्रोन, जीआईएस और सैटेलाइट तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। हमारा लक्ष्य पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मोहन सिंह बर्निया : हर कार्य की तय होगी जिम्मेदारी

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में प्राधिकरण स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी लंबित कार्यों की समीक्षा कर उनकी समय-सीमा और जिम्मेदारी तय की जा रही है। सड़क सुधार, सौंदर्यीकरण, पार्किंग, सिटी पार्क और पिंक टॉयलेट जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचे और शहरों का विकास व्यवस्थित रूप से हो।

]]>
पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच https://janpakshtimes.in/2026/09/03/surprise-inspections-of-petrol-pumps/ Thu, 03 Sep 2026 14:46:52 +0000 https://janpakshtimes.in/2026/09/03/surprise-inspections-of-petrol-pumps/

भूमिगत टैंकों का स्टॉक रजिस्टर से मिलान सही, सभी नोजलों की माप निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई

उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा एवं मानक गुणवत्ता का पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताः जिला पूर्ति अधिकारी

देहरादून: जनपद में उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा एवं मानक गुणवत्ता का पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पूर्ति विभाग द्वारा पेट्रोल पंपों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में एक पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण कर स्टॉक, माप एवं ईंधन की गुणवत्ता संबंधी मानकों की विस्तृत जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप परिसर में स्थापित भूमिगत टैंकों में उपलब्ध पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक का संबंधित स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया। जांच में वास्तविक स्टॉक एवं अभिलेखों में दर्ज स्टॉक सही पाया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीम द्वारा पेट्रोल एवं डीजल वितरण करने वाले सभी नोजलों की माप की भी गहन जांच की गई। जांच के दौरान सभी नोजलों से दी जा रही ईंधन की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता की भी निर्धारित प्रक्रिया एवं मानकों के अनुसार जांच की गई। जांच में पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। अधिकारियों द्वारा ईंधन की गुणवत्ता, माप व्यवस्था एवं स्टॉक रखरखाव से संबंधित अन्य अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप के प्रतिनिधि प्रशांत रावत भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने जांच प्रक्रिया में विभागीय टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून के.के. अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद के सभी पेट्रोल पंपों का औचक एवं नियमित निरीक्षण आगे भी जारी रखा जाएगा। निरीक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आम उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में तथा मानक गुणवत्ता का पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ईंधन की आपूर्ति, माप अथवा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला पूर्ति विभाग द्वारा संचालित इस प्रकार के नियमित निरीक्षणों का उद्देश्य पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ ही उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं हितों का संरक्षण करना है।

]]>